डेंगू की रोकथाम में नाकाम बताते हुए भाजपा ने हावड़ा नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प

हावड़ा : डेंगू की रोकथाम में हावड़ा नगर निगम पर पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। भाजपा के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान हावड़ा मैदान परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भाजपा की रैली को हावड़ा मैदान से आगे बढ़ने से पहले ही रोक दिया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ने के पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पे होने की खबरें सामने आ रही हैं। विरोध के चलते हावड़ा मैदान और नगर निगम के आसपास के इलाकों में सड़कें जाम हो गईं, ट्रैफिक रुक गया।

 

हावड़ा भाजपा अध्यक्ष (सदर) मणिमोहन भट्टाचार्य ने कहा कि डेंगू अभियान में नगर निगम पूरी तरह विफल रही है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर डोमजूर से विधायक और हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष (सदर) कल्याण घोष ने कहा कि ऐसा नहीं है कि डेंगू सिर्फ पश्चिम बंगाल में होता है। यह बीमारी पूरे देश में मौजूद है और हमारी राज्य सरकार इससे लड़ रही है। यह याद रखना चाहिए कि अकेले सरकार के लिए इस बीमारी को रोकना संभव नहीं है। इसे रोकने के लिए आम लोगों को भी आगे आना चाहिए। जो लोग इस राज्य में भाजपा से जुड़े हैं वे शायद देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों के बारे में नहीं जानते हैं। एक मौत भी वांछनीय नहीं है लेकिन भाजपा शासित राज्यों में भी लोग डेंगू या अन्य बीमारियों से मरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *