बड़े भाई पर लगा छोटे भाई की हत्या का आरोप

उत्तर 24 परगना : उत्तर 24 परगना के बनगांव थाने के टांगरा कॉलोनी गांव के दक्षिणपाड़ा इलाके में मंगलवार रात एक शख्स पर अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े भाई द्विजबर मंडल के घर की छत का पानी छोटे भाई विष्णु मंडल के घर में गिर रहा था। छत से गिर रहे पानी के कारण कच्चे मकान की मिट्टी बह रही थी। विष्णु द्विजबर को यही बताने गये थे। इस दौरान दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान द्विजबर ने किसी भारी वस्तु से विष्णु पर हमला कर दिया। पड़ोसी विष्णु को घटनास्थल से बचाकर घर ले आए। इसी दौरान उसकी हालत खराब हो गई। विष्णु को तुरंत बनगांव महकमा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

घटना के संबंध में विष्णु मंडल के पड़ोसी ने बताया कि विष्णु अपने भाई द्विजबर से शिकायत करने गए थे क्योंकि द्विजबर मंडल के घर की छत से पानी विष्णु मंडल के घर में घुस रहा था। इसी दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विष्णु ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *