सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है। इसमें 11 मरणोपरांत दिए जा रहे हैं।

इन वीरता पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र (एक मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (तीन मरणोपरांत), एक पुन: सेना पदक, 66 वीरता से जुड़े सेना पदक (सात मरणोपरांत), दो नौ सेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 305 रक्षा अलंकरणों को भी मंजूरी दी है। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक पुन: सेना पदक (कर्तव्य के लिए समर्पण) 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नौ सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), चार पुन: विशिष्ट सेवा पदक और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *