◆ भूमिहार महिला समाज पश्चिम बंगाल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कोलकाता : श्रावण माह के शुभ अवसर पर भूमिहार महिला समाज, पश्चिम बंगाल के तत्वावधान में ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ का आयोजन कोलकाता के लेक मॉल के पास सेकेंड हाउस हॉल में बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में किया गया।
इस आयोजन में कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं। महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य और गायन कर समां बांध दिया। आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के इस अवसर ने महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी परंपरा को साझा करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।
महोत्सव की खास बात रही “सावन क्वीन प्रतियोगिता”, जिसमें प्रतिभागी महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर अपनी सुंदरता, प्रतिभा और सांस्कृतिक ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों और अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सभी प्रतियोगिताओं ने महिलाओं को न केवल मनोरंजन का अवसर दिया बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाने का भी मंच प्रदान किया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य भूमिहार समाज की महिलाओं को एकजुट करना, सामाजिक बंधन मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखना था।
इस आयोजन में सरोज चौधरी, नूतन, प्रेरणा सिंह, श्वेता सिंह, रेनू, सोनी, सबिता, जूही ठाकुर, संगीता समेत कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
‘हरितिमा सावन महोत्सव’ ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारतीय संस्कृति में त्योहार सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सशक्तिकरण का माध्यम भी हैं।