मानव जीवन के लिए पेड़- पौधे और दूसरे जीव-जंतु भी बेहद जरूरी हैं। यह बात लंबे अरसे से समझी जा रही थी, जिसे दुनिया ने तीन मार्च 1973 को संकल्पबद्ध किया। उस दिन पेड़-पौधे और पशुओं की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौता हुआ। वॉशिंगटन में हुए समझौते को कंवेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एनडेंजर्ड स्पिशीज ऑफ वाइल्ड फॉना एंड फ्लोरा (साइट्स) अथवा वॉशिंग्टन कंवेशन के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस समझौते के लिए ड्राफ्ट बनाने का काम प्राकृतिक संरक्षण के अंतरराष्ट्रीय संघ की 1963 में बैठक के बाद ही शुरू हो गया था। फिर 1973 में समझौते के बाद 20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा का 68वां अधिवेशन हुआ। उस अधिवेशन में ही हर साल तीन मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे मनाने का फैसला किया।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:
1707: शहजादा मुअज्जम बहादुर शाह प्रथम के रूप में औरंगजेब के स्थान पर मुगल बादशाह बना।
1839: जमशेदजी एन टाटा का जन्म।
1919: मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।
1943: महात्मा गांधी ने 21 दिन से चल रही अपनी भूख हड़ताल खत्म की।
1965: नेवादा में अमेरिका का परमाणु परीक्षण।
1974: अंकारा से लंदन जाते हुए तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त।
1983 : नई दिल्ली में सातवां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन।
2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने लगातार बिना रुके 67 घंटे तक उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर लगाया।
2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में एक हजारवां विकेट हासिल किया।
2009: पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद आतंकियों का हमला।