इतिहास के पन्नों में : 28 फरवरी – जब नेहरू जी हैरान रह गए

देश की स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने अहम प्रश्न था कि आर्मी चीफ किसे बनाया जाय? इसपर मंथन के लिए उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों और आर्मी अफसरों की बैठक बुलाई। नेहरू जी का मत था कि किसी अंग्रेज अफसर को भारतीय सेना का चीफ बना दिया जाए क्योंकि सेना का नेतृत्व करने वाले अनुभवी भारतीय अफसर फिलहाल नहीं हैं। आनेवाले वर्षों में भारतीय सैन्य अफसरों को नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करने का योजनाबद्ध सिस्टम विकसित किया जाए।

बैठक में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल नाथू सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री के सामने बोलने की इजाजत मांगी तो नेहरू जी ने तत्काल स्वीकृति दे। इस लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि हमारे पास देश का नेतृत्व करने का भी अनुभव नहीं है तो क्या हम किसी ब्रिटिश को भारत का प्रधानमंत्री बनाने पर विचार करेंगे?

नेहरू जी हैरान रह गए लेकिन बात तर्कपूर्ण थी। नेहरू जी ने लेफ्टिनेंट जनरल नाथू सिंह के सामने ही इंडियन आर्मी का पहला जनरल बनने की पेशकश रखी तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना करते हुए इस पद के लिए सर्वाधिक सक्षम अधिकारी का नाम सुझाया- लेफ्टिनेंट जनरल करियप्पा।

कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा 15 जनवरी 1949 को भारत के पहले सेनाध्यक्ष बने।1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पश्चिमी सीमा पर भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले करिअप्पा, भारत के दो फील्ड मार्शलों में एक थे।

करिअप्पा का जन्म 1899 में कर्नाटक के कोडागू में हुआ था। उन्हें घर में प्यार से चिम्मा के नाम से पुकारा जाता था। राजपूत रेजिमेंट से ताल्लुक रखने वाले करिअप्पा 1953 में सेना से रिटायर होने के बाद भी वर्षों तक सेना से जुड़े रहे। 15 मई 1993 को उन्होंने आखिरी सांसें लीं। जिस दिन वे पहले सेनाध्यक्ष बने थे, उसी तारीख 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अन्य अहम घटनाएं:

1865: स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।

1913: साहित्यकार पंडित नरेंद्र शर्मा का जन्म।

1924: अभिनेता सोहराब मोदी का निधन।

1928: भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

1930: विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।

1936: प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की धर्मपत्नी कमला नेहरू का निधन।

1944: मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का जन्म।

1963: भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का निधन।

2007: सुप्रसिद्ध संगीतकार ओपी नैयर का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *