इतिहास के पन्नों में 15 जूनः जापान कभी नहीं भूल पाता 1896 की सुनामी को

देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को जापान के लोग कभी नहीं भूल पाते। दरअसल जापान 15 जून 1896 को भूकंप के बाद इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी का सामना कर चुका है।

सानरिकू तट पर आई इस सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी। इस सुनामी की लहरें 80 फीट से 125 फीट ऊंची थीं। जब ये तट से टकराईं, तो इनके रास्ते में जो भी आया, वो तबाह हो गया। गांव के गांव नष्ट हो गए।

भू-गर्भीय हलचलों और दुर्घटनाओं की जानकारी आधिकारिक तौर पर वर्ष 1900 से ही रिकॉर्ड करनी शुरू की गई थी। 1896 में आई इस सुनामी की जानकारी विज्ञान अनुसंधान केंद्रों, शोध पत्रिकाओं और पुराने अखबारों के जरिए मिलती है। इसके बाद जापान के इसी तट पर 1933 और फिर 2011 में भूकंप के बाद सुनामी आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *