इतिहास के पन्नों में 19 जूनः बेमिसाल है म्यांमार की लौह महिला आंग सान सू ची का संघर्ष

देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए कई बरस तक संघर्ष करने वाली और दुनिया में लोकतंत्र का प्रतीक बनकर उभरीं आंग सान सू ची का जन्म 19 जून, 1945 को हुआ था। म्यांमार की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं। आंग की 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गई थी। सू ची ने बर्मा में लोकतंत्र की स्थापना के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्हें 1990 में राफ्तो पुरस्कार, विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार , 1991 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1992 में भारतके जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *