Maharashtra : बीजेपी के साथ नए सफर की शुरुआत करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज बीजेपी के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे। उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि की है। दोपहर 12 से साढ़े 12 के बीच पार्टी ऑफिस में अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल होने।

गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मेरा जन्म ही कांग्रेस में हुआ है। कांग्रेस ने मुझे कई महत्वपूर्ण पद दिए और मैंने भी कांग्रेस के लिए काम किया है। कल तक मैंने पार्टी की ओर से बैठकों में शामिल हुआ था लेकिन आज मैंने कांग्रेस छोड़ दी है, सभी दलों में मेरे मित्र हैं। मुझे लग रहा है कि अब अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। कांग्रेस छोड़ने के बाद मैं पार्टी अथवा नेताओं के बारे में आरोप प्रत्यारोप नहीं करुंगा। अशोक चव्हाण ने कहा था कि उन्होंने किसी से उनके साथ आने की चर्चा नहीं की है।

अशोक चव्हाण ने कहा कि महाविकास आघाड़ी में रहते हुए वे सहयोगी दलों के बीच तालमेल पर चर्चा कर रहे थे। वे चाहते थे कि जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए लेकिन इसमें देरी हो रही थी। जल्द सीटों का बंटवारा महाविकास आघाड़ी के हित में था लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, इसलिए इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *