इतिहास के पन्नों में 21 मईः 1904 में हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ की स्थापना

हर तिथि का इतिहास से गहरा रिश्ता होता है। 21 मई का फुटबॉल संगठन के इतिहास से अटूट संबंध है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना 1904 में पेरिस में हुई थी। यह फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख ( स्विट्जरलैंड) में है। फीफा विश्वकप का आयोजन 1930 से हो रहा है। फीफा के 211 सदस्य संघ हैं। फीफा हर साल सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी को अपने सबसे बड़े खिताब से नवाजता है। 2013 में यह खिताब क्रिस्टियनो रोनल्डो को मिला। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ने में रोनाल्डो को पांच साल लग गए थे।

वैश्विक घटनाक्रम

1975ः 41.6 किलोमीटर लंबी फरक्का फीडर नहर को औपचारिक तौर पर खोला गया।

1981ः इतालवी सरकार ने प्रचारक ड्यू की सदस्यता सूची जारी की।

1981ः पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।

1991ः तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।

1994ः सुष्मिता सेन मनीला में मिस यूनिवर्स घोषित।

1996ः प्रसिद्ध शीतल पेय कंपनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।

1998ः बत्तीस साल तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।

2002ः बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद को छह माह के कारावास की सजा।

2003ः विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

2010ः दुबई से मंगलौर आ रहा एयर इंडिया का विमान आई एक्स दुर्घटनाग्रस्त।158 यात्रियों की मौत।

2010ः दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *