मुर्शिदाबाद : दिनदहाड़े घर में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार डाला

कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस के मुर्शिदाबाद दौरे के दिन यानी पंचायत चुनाव से ठीक पहले वहां एक और हिंसा की घटना घटी। मुर्शिदाबाद के रानीनगर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। आरोप है कि उसके घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टीएमसी पर आरोप लगाये जा रहे हैं। घटना से आसपास के इलाके में काफी उत्तेजना फैल गई है।

मुर्शिदाबाद के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से गहमागहमी बनी हुई है। गुरुवार देर रात भी रायपुर में अशांति की खबरें हैं। कथित तौर पर शुक्रवार की सुबह रायपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के भाई अरविंद मंडल के घर पर तृणमूल समर्थित बदमाशों ने हमला कर दिया।

आरोप है कि उसे लाठी-डंडों और बांस से जमकर पीटा गया। छाती पर लात मारी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इस्लामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता की मौत हो गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *