अगले हफ्ते पूरे बंगाल में छाए रहेंगे बादल, बारिश और धूप का सिलसिला रहेगा जारी

कोलकाता : कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही गर्मी भी बरकरार रहेगी। ऐसा ही मौसम पूरे एक हफ्ते रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C के आसपास रहने की संभावना है।

हालिया मौसम अपडेट के अनुसार, कोलकाता में 27 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से 28 जुलाई को सुबह 6:30 बजे तक 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि 27 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से अब तक 9.6 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी रही।

‌कोलकाता के अलावा बंगाल के अन्य जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण 24 परगना में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31˚C और न्यूनतम तापमान 26˚C रहेगा। आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

उत्तर 24 परगना में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान 32˚C और 27˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 90 फीसदी रहने की संभावना है।

हुगली जिले में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 31˚C से 26˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 88 फीसदी तक पहुंच सकती है।

हावड़ा जिले में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 32˚C और न्यूनतम तापमान 27˚C रहेगा। आर्द्रता 91 फीसदी रहने की संभावना है।

नदिया जिले में मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान 31˚C और 26˚C के बीच रहेगा। आर्द्रता 89 फीसदी तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने भी नागरिकों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी फिलहाल लगातार बारिश का सिलसिला जिला जारी रहेगा। बारिश थमने पर गर्मी का एहसास भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *