इतिहास के पन्नों में 10 नवंबरः विचारक, राष्ट्रवादी और समाज सुधारक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म

10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी में जन्मे दत्तोपंत ठेंगड़ी ने श्रमिक आंदोलनों को एक नयी दृष्टि और चेतना दी। राष्ट्र के औद्योगीकरण के साथ श्रम के राष्ट्रीयकरण के पक्षधर दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीयता के दर्शन को अपने जीवन में उतार कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने वैश्वीकरण को आर्थिक पक्ष तक सीमित न रह कर मानवतावादी सोच का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ (1955), भारतीय किसान संघ (1979), सामाजिक समरसता मंच (1983) और स्वदेशी जागरण मंच (1991) जैसे समर्थ और सक्षम संगठनों की स्थापना की जो अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

उनका विचार था कि विकास का कोई भी विकल्प जो समाज के सांस्कृतिक मूल को ध्यान में रखते हुए न बनाया गया हो, वह समाज के लिए लाभप्रद नहीं होगा। 14 अक्टूबर 2004 को इस विचारक, प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।

1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।

2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।

2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।

2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।

नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *