इतिहास के पन्नों में 13 नवंबरः फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया दहल गई

देश-दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने फ्रांस के साथ सारी दुनिया को दहला दिया। 13 नवंबर फ्रांस के लिए काफी दुखद है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया था।

आतंकवादियों ने फ्रांस की खूबसूरत राजधानी के सीने पर कई जख्म दिए। आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों को अंजाम दिया, जिनमें कम से कम 130 लोगों की मौत हो गई। सबसे घातक हमला बातेक्लां थियेटर और कंसर्ट हॉल पर किया गया, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर गोली मारी। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान गोलीबारी के साथ-साथ विस्फोट भी किए गए। हमलों में 350 से ज्यादा घायल हो गए। हमलों के बाद फ्रांस में इमरजेंसी लगा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *