इतिहास के पन्नों में 25 नवंबरः अल्फ्रेड नोबेल, डायनामाइट और शांति का मार्ग

देश-दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मशहूर वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के लिए खास है। दरअसल अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट (बारूद) की खोज की थी।

सारी दुनिया को इसकी जानकारी 25 नवंबर 1867 को ही मिली थी। खास बात यह है कि अल्फ्रेड नोबेल को हर साल शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। इसी डायनामाइट ने नोबेल को मशहूर किया और इसी की वजह से उन्होंने शांति का रास्ता चुना।

Advertisement

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1667ः रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में भूकंप से 80 हजार लोगों की मौत।

1758ः ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।

1866ः इलाहाबाद हाई कोर्ट का उद्घाटन।

1867ः अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1930ः जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके।

1936ः जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।

1937ः फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।

1948ः भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।

1949ः स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

1952ः जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गए।

1960ः टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1998ः पाकिस्तान ने अंधेरे में प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2001ः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत को निलंबन की धमकी दी।

2002ः लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।

2004ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के कश्मीर फार्मूले को पाकिस्तान-कश्मीर समिति ने खारिज किया।

2006ः श्रीलंका ने भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ किया।

2007ः पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से पर्चा दाखिल किया।

2008ः छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों के सात जवान शहीद।

2012ः नाइजीरिया में चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत।

2013ः इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाका। 17 की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *