इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबरः बाजपेयी जब तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

भारतीय राजनीति के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल अटल बिहारी बाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार महज 13 दिनों के लिए, दूसरी बार 13 महीने के लिए और आखिरकार पूरे पांच साल के लिए। 16 मई 1996 को उन्होंने पहली बार शपथ ली थी। बहुमत न जुटा पाने के कारण महज 13 दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

दूसरी बार वह 1998 से 1999 तक पीएम रहे। ये सरकार केवल 13 महीने चली थी। तीसरी बार वह 1999 से 2004 तक पीएम रहे। तीसरी बार उन्होंने 13 अक्टूबर 1999 को शपथ ली थी। बाजपेयी के इसी कार्यकाल के दौरान भारत ने कई उल्लेखनीय कार्यों को अंजाम दिया। जिसमें सर्वाधिक महत्व पोखरण में भारत की तरफ से किए गए परमाणु परीक्षण का है।

बाजपेयी के कार्यकाल में पाकिस्तान से संबंधों में सुधार की पहल की गई। भारत ने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की। इसके अलावा बाजपेयी सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, टेलीकॉम नीति लागू की गई।

अन्य अहम घटनाएंः

1976- बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।

1987- कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1999- अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

2000- दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।

2001- नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

2002- इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003- डलास में 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।

2004- चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

2005- जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

2006- बांग्लादेश के मोहम्मद युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *