इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबरः स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के 137 वर्ष पूरे

देश-दुनिया के इतिहास में 28 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती के लिए भी खास है। इसी दोस्ती के फलक में न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण 28 अक्टूबर, 1886 को तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया था।

यह स्टैच्यू जुलाई 1884 में फ्रांस में बनी। फ्रांस से अमेरिका लाने के लिए इसके 350 टुकड़े किए गए और 214 बक्सों में पैक किया गया। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में चार महीने का समय लगाl मूर्ति के मुकुट पर सात किरण हैं, जो दुनिया के सात महाद्वीप और सात महासागर का प्रतीक हैं। 1986 में मरम्मत के दौरान नई मशाल को 24 कैरेट सोने की पतली चादर से घेरा गया। मूर्ति के बाएं हाथ में नोटबुक है, जिस पर JULY IV MDCCLXXVI लिखा है, जो चार जुलाई, 1776 यानी अमेरिका की आजादी की तारीख दर्शाता है। 1984 में यूनेस्को ने इसे ग्लोबल हेरिटेज साइट घोषित किया था।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा यह तारीख दुनिया की सबसे बड़ी पर्सनल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्मदिन है। बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है। 13 साल की उम्र में पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखने वाले गेट्स का जन्म सिएटल में 28 अक्टूबर, 1955 को हुआ था। 1986 में गेट्स अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए थे। 1995 में दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने और कई वर्षों तक बने रहे। जून 2008 में गेट्स ने माइक्रो साफ्ट के रोजमर्रा के कामकाज से खुद को अलग कर लिया था। फरवरी 2014 में वह चेयरमैन पद से हट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *