बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार, बंगाल बना पाक के लिए काम करने वाले संगठनों का केंद्र : सुकांत मजूमदार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक बार फिर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शनिवार मिडिया को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार सत्ता में है। इसीलिए राज्य में आईएसआई एजेंट रह रहे हैं और उन्हें सरकार का समर्थन मिला हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल में पाकिस्तान को पंसद करने वाली सरकार यहां पर बैठी हुई है। इसलिए पाकिस्तान के लिए जो काम कर रहे हैं, आईएसआई एजेंट बगैरह यहां एपीसेंटर बनाकर रह रहे हैं और देश विरोधी काम कर रहे हैं। इनको शह दे रही हैं हमारी मुख्यमंत्री और उनकी सरकार साथ ही तृणमूल पार्टी।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी योगी आदित्यनाथ जैसा शख्स ही कानून व्यवस्था दुरुस्त कर सकता है। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बलात्कारियों का एनकाउंटर शुरू कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *