प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

भारत की राष्ट्रपति मुर्मू के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा; “राष्ट्रपति जी को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित होने पर बधाई। सूरीनाम की सरकार और लोगों का यह विशेष भाव हमारे देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *