पुलिस ने सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी को हिंसाग्रस्त जिले में हेलीकॉप्टर से जाने को कहा

– काफिला रोके जाने पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
इंफाल : अखिल भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस प्रशासन ने बिष्णुपुर में रोके जाने के बाद अब उन्हें हेलीकॉप्टर से हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में जाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से गांधी को बिष्णुपुर में रोक दिया था। हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले में हेलीकॉप्टर से जाने के लिए वे वापस इंफाल पहुंचे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की सुबह मणिपुर के इंफाल हवाई अड्डे पर उतरे थे। यहां से वे काफिला के साथ हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जिले के लिए रवाना हुए थे। मणिपुर पुलिस ने बिष्णुपुर जिले में प्रवेश करते ही राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया। पुलिस ने इसका कारण सुरक्षा व्यवस्था बताया। बाद में उन्हें हेलीकाॅप्टर से जाने के जाने की सलाह दी गई। इसके बाद राहुल गांधी के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई। वह उस पर सवार होकर इंफाल तक गये। यहीं से वह अपना अगला यात्रा कार्यक्रम तय करेंगे।

इस बीच, बिष्णुपुर में लोगों की भीड़ का सामना करने से नाराज राहुल गांधी ने दावा किया कि सड़कें अवरुद्ध होने पर भी वह अपना दौरा जारी रखेंगे। उनका आरोप है कि शरणार्थी शिविरों में हिंसा के पीड़ितों से बात न करने देने के पीछे सरकार का हाथ है। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कुछ लोगों ने उनके काफिले को रोका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *