कोलकाता : संदेशखाली मामले के मुख्य अभियुक्तों में से एक शिव प्रसाद हाजरा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त पर सामुहिक दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई है। इसी मामले के तहत उसे आरोपी बनाया गया था।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने से अधिक समय पहले तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां के परिसर की तलाशी के लिए ईडी के इलाके में जाने के बाद संदेशखाली में तनाव पैदा हो गया था। शाहजहां अब भी फरार है।
इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया है कि तृणमूल नेता और उसके साथियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया और जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे लेकर संदेशखाली में तनाव की स्थिति बनी हुई है।