नहीं रहे वरिष्ठ फोटो पत्रकार सुधीर उपाध्याय (गुरुजी)

कोलकाता : महानगर के प्रख्यात फोटो पत्रकार सुधीर उपाध्याय का मंगलवार की देर रात स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनकी उम्र लगभग 82 वर्ष थी। फोटो बाबू के नाम से प्रख्यात सुधीर उपाध्याय कोलकाता ही नहीं बल्कि बंगाल के जाने-माने फोटो पत्रकार थे।

सामाजिक से लेकर राजनीतिक क्षेत्र की तमाम हस्तियों से उनके गहरे संबंध थे। गंगासागर मेला कवरेज का उन्होंने रिकार्ड बनाया था। न केवल कैमरा बल्कि कलम पर भी उनकी पकड़ थी तथा बीच बीच में वे आलेख भी लिखते थे। वे महानगर से निकलने वाले हिंदी दैनिक “सन्मार्ग” से कई दशकों तक जुड़े थे। युवाओं को वे हमेशा प्रोत्साहित करते थे, उन्हें गाइड करते थे।

Advertisement
Advertisement

बुधवार को प्रेस क्लब, कोलकाता में उनके पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। खबर लिखे जाने तक पार्थिव शरीर को नीमतला महाश्मशान की ओर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था।

फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे अपने पीछे अपने तीन पुत्र दीपक, दिलीप, दीपेन और पुत्री दीपा समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। सलाम दुनिया परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *