West Bengal : बुजुर्ग दंपति का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी

उत्तर 24 परगना : उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर के घोला थाना अंतर्गत महेंद्रनगर इलाके में शनिवार रात एक बुजुर्ग दंपति का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। दंपत्ति की मौत के कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों के नाम शेखर सामंत और मनिका सामंत हैं। वे महेंद्रनगर इलाके के रहने वाले हैं। शेखर सामंत नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। उनकी बेटी बाहर रहती है। हालांकि शेखर के घर उनके भाई के परिवार का आना-जाना लगा रहता था। शनिवार की रात शेखर सामंत का भतीजा उनके घर आया था। इलाके में लोडशेडिंग के कारण पूरे घर में अंधेरा था। भतीजे ने मोबाइल फोन का फ्लैश ऑन करके सबसे पहले मनिका देवी का शव देखा। वह दौड़कर घरवालों को सूचना दी। परिवार के बाकी सदस्य आए तो मोनिका देवी के बगल में शेखर बाबू के शव को देखा। खबर मिलते ही घोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृत शेखर के भाई सुनील सामंत ने कहा, “कुछ दिन पहले मेरे ससुर की मौत हो गई थी। हम वहां व्यस्त थे। शनिवार की रात मेरा बेटा मेरे बड़े भाई के यहां गया था। उसने उनकी पत्नी का शव देखा और हमें बताया। बाद में, हमारे बड़े भाई का का शव भी उस घर में मिला। मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हुआ।

पुलिस को जांच करने दीजिए।” आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि शेखर बाबू और उनकी पत्नी बहुत शांत स्वभाव के थे। उन्हें किसी से कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे दो लोगों की अचानक मौत से वे हैरान हैं। इस बात को लेकर संशय है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *