इतिहास के पन्नों में 09 सितंबरः जब यूनाइडेट कॉलोनीज से बना संयुक्त राज्य अमेरिका

अमेरिकी संसद ने साल 1776 में आज ही के दिन आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज़ से बदल कर संयुक्त राज्य अमेरिका किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका के जनकों में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने 1775 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए युद्ध के समय उत्तरी अमेरिका के यूनाइटेड कॉलोनियों के नाम यूनाइटेड कॉलोनीज़ का इस्तेमाल किया था लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा पर एक और नाम दिखाई दिया।

इस घोषणापत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम का उपयोग किया गया था। अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र नहीं अपितु संयुक्त राज्य अमेरिका कहा जाता है क्योंकि यह राज्यों का गठजोड़ है। अमेरिका में संघीय शासन व्यवस्था की स्थापना की गई जिसमें प्रांतीय सरकारों को अपने क्षेत्र में व्यापक अधिकार प्राप्त होते हैं।

अन्य अहम घटनाएंः

1776- अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज़’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1850- कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867- यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1915- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज ‘अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ में रूपांतरित हो गया।

1924- 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

1949- भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

1976- माओत्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

1939- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।

1954- अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1965- तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967- युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1979- जोगेन्द्रनाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991- तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999- भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2004- फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005- चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006- अंतरराष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इजराइल ने आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

2007- वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ. अर्जुनदास केशरी को ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

2009- रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010- ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया गया।

2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम ‘आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा’ है।

2012- इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *