इतिहास के पन्नों में 11 सितंबरः अमेरिका में आतंकी हमला, सारी दुनिया दहल गई

देश-दुनिया के इतिहास में 11 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 2001 में इसी तारीख को दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी हमला इसी तारीख को हुआ था। आतंकवादियों ने दो अमेरिकी यात्री विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर की दो गगनचुंबी इमारतों से टकराया था। इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई थी। इस हमले से अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया थर्रा गई। खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा ने इस खतरनाक हमले को अंजाम दिया था।

अलकायदा के आतंकियों ने चार अमेरिकी विमानों को हाईजैक कर सभी को अलग-अलग स्थानों पर क्रैश करा दिया। सबसे पहले अमेरिकी एयरलाइन फ्लाइट 11 को सुबह 8:46 बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराया गया। इसके 17 मिनट बाद दूसरा विमान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 दक्षिणी टावर से टकराया। तीसरे विमान को सुबह करीब 9 बजकर 37 मिनट पर वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से टकरा दिया गया और चौथा विमान पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल में एक खेत में जा गिरा।

इन हमलों के बाद अमेरिका में प्रलय आ गई और कुछ ही देर बाद लाशों का ढेर बिछ गया। इस हमले में अमेरिका सहित 70 अलग-अलग देशों के नागरिकों की मौत हो हुई। हमले में अलकायदा के 19 आतंकी भी मारे गए थे। अनुमान के मुताबिक, जब हमला हुआ तब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में करीब 18000 लोग मौजूद थे।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1893ः शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

1906ः महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया।

1919ः अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

1939ः इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941ः अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू।

1951ः इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।

1961ः विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।

1965ः भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।

1968ः एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।

1971ः मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।

1973ः चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।

1996ः राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।

2001ः अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर आतंकवादी हमला। छह हजार से अधिक लोग मरे।

2003ः चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।

2005ः गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।

2006ः पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता। 2006ः भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पीएन भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित।

2006ः प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।

2006ःस्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब।

2006ः अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।

2007ः येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।

2009ः नोएडा के निठारी कांड के आरोपित मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया।

2009ः सुप्रीम कोर्ट ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।

2011ः रक्षा वैज्ञानिकों ने बनाई ल्यूकोडर्मा की अचूक हर्बल औषधि।

2012ः सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *