इतिहास के पन्नों में 15 सितम्बर : जिसने भारतीय दर्शकों के देखने का नजरिया बदल दिया

डिजिटल बूम के दौर में भी लोगों के जेहन में दूरदर्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी याद मानो आज भी ताजा है। व्यूअरशिप का नया कीर्तिमान रचने वाले रामायण और महाभारत ही नहीं, समाचार, एशियाई खेल का जीवंत प्रसारण, कृषि दर्शन, चित्रहार, रंगोली, बुनियाद, हमलोग और नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों को भला कौन भूल सकता है। यहां तक कि श्वेत-श्याम से दूरदर्शन का रंगीन प्रसारण में बदलना भी भारतीय समाज के लिए किसी घटना से कम नहीं था। दूरदर्शन ने भारतीय दर्शकों को मनोरंजन की एक नयी दृष्टि दी।

लंबे दौर तक भारतीय दर्शकों पर एकछत्र राज करने वाले दूरदर्शन की स्थापना एक प्रयोग के तौर पर 15 सितंबर 1959 को हुई थी। शुरू में इसपर सप्ताह में केवल तीन दिन ही आधे-आधे के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते थे। कार्यक्रमों का संचालन ऑल इंडिया रेडियो करता था। 1965 से रोजाना कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू हुआ। 1966 में दूरदर्शन ने कृषि दर्शन का प्रसारण शुरू किया। 1976 में दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो से अलग हो गया। साल 1982 दूरदर्शन के लिए संजीवनी लेकर आया जब एशियाई खेलों के प्रसारण ने इसमें नयी जान फूंक दी। इसके बाद सुबह और दोपहर में कार्यक्रमों का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।

Advertisement
Advertisement

अन्य अहम घटनाएंः

1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1982 – लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम विस्फोट में हत्या।

1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।

2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ द ईयर’ सम्मान।

2009 – बैंगलूरू के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *