प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ममता पर लगाया महिलाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर महिलाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। बुधवार को ममता ने कहा है कि दुर्गा पूजा के समय एक महीने पहले वे सारी महिलाएं पदयात्रा में हिस्सा लेंगी जो लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही हैं।

इसका जिक्र करते हुए मजूमदार ने कहा कि लक्ष्मी भंडार सरकारी योजना है जिसके तहत महिलाओं को 500 दिए जाते हैं, यह राशि ममता बनर्जी अपनी जेब से अथवा अपनी पार्टी के कोष से नहीं देतीं बल्कि राज्य सरकार की राशि है जो जनता के टैक्स से एकत्रित होती है। जरूरी नहीं कि जो महिला लक्ष्मी भंडार की उपभोक्ता है वह सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की समर्थक हो। उन्हें पदयात्रा में चलने के लिए बाध्य करना सरासर अन्याय है और यह महिलाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने जैसा है।

मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी की जितनी भी गतिविधियां हैं वह अपने आप में हास्यास्पद और असंवैधानिक होती हैं। जो महिलाएं लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ ले रही हैं उनका इस्तेमाल सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर करना उनकी तानाशाह वाली मानसिकता को दिखाता है।

मजूमदार ने कहा कि जो महिलाएं लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभ ले रही हैं उनकी विचारधारा ममता से विपरीत हो सकती है। बहुत हद तक संभव हो कि उन्हें रैली में शामिल नहीं होने के बाद ममता की पार्टी की ओर से परेशानी में डाला जाए, यह चिंताजनक हालात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *