आदित्य मिशन की सफल लॉन्चिंग पर शुभेंदु ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य अध्ययन के पहले मिशन आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर L-1 पॉइंट पर स्थापित होकर सूरज का अध्ययन करने वाले इस मिशन की सफलता पर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने लिखा है कि भारत का सूर्य नमस्कार। आदित्य L-1 मिशन के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। यह भारत का पहला सौर मिशन है जिसमें सूरज की प्रकृति का अध्ययन किया जाएगा। इसकी लंबी यात्रा और सफलता के लिए ढेर सारी प्रार्थनाएं हैं।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि भारत का यह अनोखा मिशन सफलतापूर्वक प्रक्षेपित हो गया है। विकास इंजन के जरिए आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में भेज कर धरती की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इसरो ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आदित्य मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *