Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 29 अक्टूबरः दिल्ली में धनतेरस को आतंकवादियों ने किया खूनखराबा

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयावह आतंकी घटना के लिए याद की जाती है। 29 अक्टूबर, 2005 को धनतेरस थी। इस तारीख को दिल्ली तीन जगह बम धमाके हुए। सरोजनी नगर, पहाड़गंज और गोविंदपुरी के व्यस्त बाजारों में हुए इन […]

इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबरः ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण

न्यूयॉर्क के लिबर्टी द्वीप पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण 28 अक्टूबर 1886 को राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया था। यह अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड है। प्रतिमा का नाम रोमन देवी लिबर्टस के नाम पर रखा गया है, जो रोमन […]

इतिहास के पन्नों में 27 अक्टूबरः पर्दे पर महाराजा का किरदार निभाने वाले का जीवन मुफलिसी में बीता

फिल्म ज़िंदगी नहीं है मगर ज़िंदगी तो फिल्म हरगिज नहीं है। सिने पर्दे के मुकाबले कहीं सख़्त और सर्द है ज़िंदगी। इसकी तस्दीक करनी हो तो गुजरे ज़माने के दिग्गज अभिनेता प्रदीप कुमार से बेहतर दूसरी नजीर नहीं मिलती। प्रदीप कुमार ने महज 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और […]

इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबरः पाकिस्तानी कबाइली हमलावर श्रीनगर तक पहुंचने ही वाले थे…

26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय संबंधी दो पेज के पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। वे लंबे समय से विलय को लेकर फैसला टालते आ रहे थे। दरअसल, महाराजा हरि सिंह अपने राज्य को भारत और पाकिस्तान के बीच आजाद देश के रूप में देखने का सपना […]

इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबरः 4 महीने, 68 चरण – आज ही शुरू हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला चुनाव

25 अक्टूबर 1951, भारतीय लोकतंत्र की एक सुनहरी तारीख। साल 1951 में इसी दिन स्वतंत्र भारत में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश के चिनी में पहला वोट डाला गया। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक यानी करीब चार महीने चली इस चुनावी प्रक्रिया के बाद भारत, दुनिया के लोकतांत्रिक देशों […]

इतिहास के पन्नों में 24 अक्टूबरः “कॉमन मैन” के संघर्ष को जुबां दी

अपने कार्टून के जरिए आम लोगों के संघर्ष, जीवन की उदासी व खुशी को दर्शाते हुए राजनीतिक विद्रूपता को गहरे तक झकझोरने वाले आरके लक्ष्मण के नाम से मशहूर रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर 1921 को मैसूरू में हुआ था। उन्हें द कॉमन मैन नामक उनकी रचना और कार्टून शृंखला “यू सैड इट” […]

इतिहास के पन्नों में 23 अक्टूबरः ‘कर्नाटक की लक्ष्मीबाई’ का जन्म

अक्टूबर, 1824 को 20 हजार ब्रिटिश फौज ने जब अचानक कित्तूर राज का रुख किया तो मानो दहशत फैल गई। ब्रिटिश फौज की ताकत ऐसी कि उसकी जीत मानो तय थी। अंग्रेजों के सामने कित्तूर की फौज कुछ भी नहीं थी, लेकिन उसके पास था-चट्टानी हौसले वाली वीरांगना रानी चेन्नम्मा का नेतृत्व। रानी चेन्नम्मा ने […]

इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर : भारत ने चंद्रमा के लिए भरी उड़ान

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत की अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि के खास है। दरअसल, 22 अक्टूबर, 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के […]

इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः जब नेताजी ने भारत और 38 करोड़ भारतीयों को आजाद कराने की शपथ ली

“मैं सुभाष चंद्र बोस, अपने जीवन की आखिरी सांस तक स्वतंत्रता की पवित्र लड़ाई लड़ते रहने की शपथ लेता हूं। मैं हमेशा भारत का सेवक रहूंगा। 38 करोड़ भाई-बहनों के कल्याण को अपना सर्वोत्तम कर्तव्य समझूंगा।” 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर के कैथे सिनेमाहॉल में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा […]

इतिहास के पन्नों में 20 अक्टूबरः जहां कभी चलता था उसकी ताकत का सिक्का, वहीं की सड़क पर उसका शव घसीटा गया

लीबिया के जिस सिर्ते शहर में तानाशाह मुअम्मर अल गद्दाफी का जन्म हुआ, 69 साल बाद 20 अक्टूबर 2011 को उसी शहर में विद्रोही लड़ाके गद्दाफी के शव को सड़क पर घसीटते देखे गए। कभी अमेरिका को चुनौती देने वाला गद्दाफी अपनी मौत से पहले विद्रोही और अंतरिम सरकार के सैनिकों से बचने के लिए […]