Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 19 अक्टूबरः महान फिल्म संगीतकार राय चंद बोराल का जन्म

आधुनिक फिल्म संगीत के जनक माने जाने वाले संगीतकार राय चंद बोराल का जन्म 19 अक्टूबर 1903 को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ। उन्होंने फिल्म संगीत में ऐसे मानक स्थापित किए, जिसे हिंदी फिल्म संगीत के शुरुआती 20-30 वर्षों तक अपनाया गया। उन्होंने पार्श्वगायन तकनीक की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उत्तर भारत की गायन […]

इतिहास के पन्नों में 18 अक्टूबरः जब आतंक का पर्याय चंदन तस्कर वीरप्पन ढेर कर दिया गया

18 अक्टूबर 2004 को ऐसी खबर आई जिसपर एकबारगी किसी को यकीन नहीं हुआ। खबर थी- बर्बर और दुर्दांत चंदन तस्कर मुठभेड़ में मारा गया। घनी मूछों और इकहरे बदन वाला वीरप्पन कुछेक दशकों तक न केवल दो राज्यों बल्कि केंद्र सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द रहा। हाथी दांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान […]

इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबरः कौन नहीं जानता मदर टेरेसा को

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का मदर टेरेसा की जिंदगी से खास नाता है। मदर टेरेसा विनम्र और स्नेहमयी मां और रोमन कैथोलिक नन थीं। उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की सेवा की। उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) में मिशनरीज ऑफ […]

इतिहास के पन्नों में 16 अक्टूबरः हजारों लोगों के सामने जब पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री की हुई हत्या

पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित ईस्ट इंडिया कंपनी बाग में 16 अक्टूबर 1951 को मुस्लिम लीग की सभा थी, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली भाषण करने वाले थे। सभा की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी। इसके लिए करीब एक लाख लोग पहुंचने वाले थे। जिन्ना की मौत के करीब दो साल बाद […]

इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः भारत के मिसाइल मैन डॉ. कलाम को कौन नहीं जानता

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख तमाम वजह से अहम है। यह तारीख भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद्य बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान एवं […]

इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबरः जलते टैंक के साथ डटे रहे, दुश्मनों को नहीं बढ़ने दिया आगे

बहादुरी और अनुशासन के पर्यायवाची रहे सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 14 अक्टूबर 1950 को पूना में एक फौजी परिवार में हुआ था। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया। अरुण खेत्रपाल जिस परिवार में जन्मे उसमें फौजी जीवन के संस्कार पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ […]

इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबरः बाजपेयी जब तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

भारतीय राजनीति के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल अटल बिहारी बाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार महज 13 दिनों के लिए, दूसरी बार 13 महीने के लिए और आखिरकार पूरे पांच साल के लिए। 16 मई 1996 को उन्होंने पहली बार शपथ ली थी। बहुमत न जुटा पाने के कारण महज 13 […]

इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबरः शरीफ का तख्तापलट कर मुशर्रफ ने खुद संभाल ली थी देश की कमान

पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में 12 अक्टूबर 1999 एक और तारीख है जब एक सैन्य अफसर ने तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट कर खुद देश की कमान संभाल ली। इस सैन्य तानाशाह का नाम था- जनरल परवेज मुशर्रफ। नवाज शरीफ ने ही जनरल परवेज मुशर्रफ को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाया था। तख्तापलट से […]

इतिहास के पन्नों में 11 अक्टूबरः आजीवन समाजसेवा का व्रत लेने वाले नानाजी का जन्म

पूरे जीवन समाजसेवा के संकल्प को साकार करने वाले मूर्धन्य व्यक्तित्व नानाजी अमृतराव देशमुख का जन्म महाराष्ट्र के कडोली में 11 अक्टूबर 1916 को हुआ था। उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए 2019 में मोदी सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। […]

इतिहास के पन्नों में 10 अक्टूबरः मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण है भारत का विद्यासागर सेतु

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत के विशेषज्ञों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप भी याद की जाती है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए विद्यासागर सेतु को 1992 […]