Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 22 अगस्तः महात्मा गांधी ने जलाई विदेशी कपड़ों की होली

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का संबंध भारत के आजादी आंदोलन से भी है। 22 अगस्त, 1921 को महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया और अंग्रेजों के खिलाफ अलग तरह के विरोध की शुरुआत की थी। खेल […]

इतिहास के पन्नों में 21 अगस्तः शहनाई के सरताज हैं बिस्मिल्लाह खां

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां के अवसान से जुड़ी है। दुनिया के मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां ने संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। संगीत के संसार में शहनाई को अलग पहचान दिलाने का श्रेय भी उन्हीं को […]

इतिहास के पन्नों में 20 अगस्तः चिरनिद्रा में गए योगगुरु अयंगर

‘अयंगर योग’ के जन्मदाता बेल्लूर कृष्णमचारी सुंदरराज अयंगर का 20 अगस्त 2014 को 96 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया। उन्होंने अयंगरयोग की स्थापना कर इसे सम्पूर्ण विश्व में मशहूर बनाया। साल 2002 में भारत सरकार द्वारा उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा 2014 में पद्म विभूषण से […]

इतिहास के पन्नों में 19 अगस्तः जब पहली बार जारी हुआ था 1 रुपये का सिक्का

भारत में सिक्के के रूप में पहली बार 19 अगस्त, 1757 को एक रुपए की मुद्रा जारी की गई। एक रुपए मूल्य का यह सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी ने जारी किया था। जिसकी ढलाई कलकत्ता के टकसाल में हुई थी। दरअसल उसी समय प्लासी का युद्ध खत्म हुआ था और ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिये […]

इतिहास के पन्नों में 18 अगस्तः भक्त हृदय गायक का जन्म

18 अगस्त 1872 को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विशिष्ट मेधा और भक्त हृदय गायक पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर (वीडी पलुस्कर) का जन्म हुआ। भारतीय संगीत में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले वीडी पलुस्कर ने तुलसी, सूर, मीरा और नानक जैसे संत कवियों की पंक्तियों को रागों से बांधा। पटाखे से हुए एक हादसे में आंखों […]

इतिहास के पन्नों में 17 अगस्तः …मुझे गर्व है कि मैं अपना जीवन समर्पित कर रहा हूं!

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा को महज 24 साल की उम्र में 17 अगस्त 1909 को लंदन के पेंटविले जेल में फांसी दी गई। उन्होंने ब्रिटिश अधिकारी विलियम हट कर्जन वायली की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 23 जुलाई 1909 को उनपर अभियोग चलाया गया। अदालत में इस महान क्रांतिकारी […]

इतिहास के पन्नों में 16 अगस्तः खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी

बुंदेले हरबोलो के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी- झांसी की रानी जैसी अमर कृति रचने वाली सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवयित्री के रूप में स्थापित हैं। उनकी रचनाएं राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं। स्वाधीनता संग्राम में कई बार जेल की यातना सहने […]

इतिहास के पन्नों में 15 अगस्तः भारत मां के क्रांतिवीरों के सपनों का सबसे ‘बड़ा दिन’

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह भारत के लिए सबसे बड़ा दिन भी है। अंग्रेजों ने इसी तारीख को आधी रात भारत को आजाद करने की घोषणा की थी। 15 अगस्त को ही भारत को आजाद करने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल 15 अगस्त, 1945 […]

इतिहास के पन्नों में 14 अगस्तः भारत मां के सीने पर बंटवारे का जख्म

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वही तारीख है जब देश का विभाजन हुआ। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। […]

इतिहास के पन्नों में 12 अगस्तः भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक का जन्म

अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज अगर भारत की गिनती दुनिया के अग्रणी देशों में होती है तो इसका श्रेय डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई को जाता है। उन्होंने भारत को अंतरिक्ष की बुलंदियों पर पहुंचाने का सपना देखा था। डॉ. विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात में हुआ। कॉस्मिक रे और अंतरिक्ष पर […]