Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 17 नवंबरः ‘एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में कील का काम करेगी’

“मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।”- लाला लाजपत राय 17 नवंबर 1928 को अपने निधन से पूर्व पंजाब केसरी के नाम से मशहूर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भारत में ब्रिटिश शासन के खात्मे की मानो भविष्यवाणी कर दी थी जो […]

इतिहास के पन्नों में 16 नवंबरः परदे पर आया हैरी पॉटर

देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बच्चों के मनपसंद चरित्र हैरी पॉटर पर केंद्रित फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ के लिए खास है। इस वाकये की शुरुआत 90 के दशक से होती है। दरअसल मां की मौत के बाद एक ब्रिटिश महिला अपना […]

इतिहास के पन्नों में 15 नवंबरः भारत के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ने पूरे किए दो साल

देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय रेलवे के लिए खास है। 15 नवंबर, 2021 को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भोपाल के […]

इतिहास के पन्नों में 14 नवंबरः अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ी भारत की धमक

देश-दुनिया के इतिहास में 14 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान लॉन्च किया गया था। यह 30 अगस्त, 2009 तक चांद के चक्कर लगाता रहा। इस चंद्रयान में एक डिवाइस लगा […]

इतिहास के पन्नों में 13 नवंबरः फ्रांस ही नहीं पूरी दुनिया दहल गई

देश-दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसने फ्रांस के साथ सारी दुनिया को दहला दिया। 13 नवंबर फ्रांस के लिए काफी दुखद है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने फ्रांस की खूबसूरत राजधानी के सीने […]

इतिहास के पन्नों में 12 नवंबरः जब इंदिरा गांधी को ही कांग्रेस से निकाल दिया गया

देश-दुनिया के इतिहास में 12 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख ऐसी है जिसे भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शायद ही अपने जीवन में कभी भुला पाई हों। 12 नवंबर, 1969 को कांग्रेस के मजबूत सिंडिकेट ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। उस समय वह प्रधानमंत्री थीं। उनके […]

इतिहास के पन्नों में 11 नवंबरः चार साल चला युद्ध, 1.7 करोड़ लोग हताहत

देश-दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसे युद्ध के समापन के लिए भी जानी जाती है, जिसका समापन इसी तारीख को हुआ था। दुनिया का सबसे भीषण महायुद्ध यानी पहला विश्वयुद्ध 28 जून, 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी के युवराज फ्रांत्स फर्डिनांड की हत्या से शुरू हुआ और […]

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबरः विचारक, राष्ट्रवादी और समाज सुधारक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म

10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी में जन्मे दत्तोपंत ठेंगड़ी ने श्रमिक आंदोलनों को एक नयी दृष्टि और चेतना दी। राष्ट्र के औद्योगीकरण के साथ श्रम के राष्ट्रीयकरण के पक्षधर दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीयता के दर्शन को अपने जीवन में उतार कर उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने वैश्वीकरण को आर्थिक पक्ष तक […]

इतिहास के पन्नों में 8 नवंबरः नोटबंदी की घोषणा

8 नवंबर 2016, रात 8 बजे। देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण मौका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शन पर देश के नाम अपने संबोधन में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की। यह नोटबंदी उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। एकाएक हुई घोषणा से उस समय बाजार […]

इतिहास के पन्नों में 7 नवंबरः हरित क्रांति के सूत्रधार का निधन

आमतौर पर सीएस के नाम से मशहूर रहे चिदम्बरम सुब्रमण्यम का 7 नवंबर 2000 में 90 साल की उम्र में चेन्नै में निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ रहे सुब्रह्मण्यम केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री रहे लेकिन खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने अलग छाप छोड़ी। […]