Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 18 अक्टूबरः सैकड़ों हाथियों का हत्यारा कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया

देश-दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दक्षिण भारत के जंगलों में लंबे समय तक एकछत्र राज करने वाले कुख्यात चंदन तस्कर और दस्यु सरगना वीरप्पन के खात्मे के लिए भी याद की जाती है। वह 18 अक्टूबर 2004 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। […]

इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबरः फरीदाबाद की स्थापना के 74 साल पूरे

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर फरीदाबाद के लिए खास है। बाबा फरीद की यह नगरी कल 17 अक्टूबर को 74 वर्ष की हो जाएगी। विभाजन की त्रासदी के दौरान पाकिस्तान से आए लोगों को फरीदाबाद में शरण मिली थी। 17 […]

इतिहास के पन्नों में 16 अक्टूबरः द वॉल्ट डिज्नी के शानदार 100 साल पूरे

देश-दुनिया के इतिहास में 16 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के लिए यह कभी न भूलने वाली तारीख है।आज यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन उद्योग की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। डिज्नी ब्रदर्स वॉल्ट और रॉय ने डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो नाम से 16 अक्टूबर, 1923 […]

इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबरः बच्चों के प्यारे, मिसाइल मैन कलाम हमारे

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व डॉ. राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम […]

इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबरः धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को इतिहास में धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना के तौर पर याद किया जाता है। 14 अक्टूबर, 1956 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। […]

इतिहास के पन्नों से 13 अक्टूबर: ‘कभी अलविदा ना कहना’

बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार का 13 अक्टूबर, 1987 को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। फिल्म इंडस्ट्रीज में आने के बाद उन्होंने अपना नाम किशोर कुमार रख लिया। किशोर कुमार ने […]

इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबरः पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट, मुशर्रफ ने संभाली कमान

देश-दुनिया में 12 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख पाकिस्तान में एक और सैन्य तख्तापलट के लिए जानी जाती है। पाकिस्तान में सेना और सरकार के बीच उठापटक का सिलसिला बहुत पुराना है। यही वजह है कि वहां लोकतांत्रिक, स्थिर और स्थायी सरकार जैसे शब्द कम ही सुनाई देते हैं। […]

इतिहास के पन्नों में 11 अक्टूबरः एंग्री यंगमैन ने तोड़ी जंजीर, बन गए सदी के महानायक

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के हिंदी सिनेमा के लिए यह तारीख बेहद खास है। इस तारीख ने उसे बिग बी यानी अमिताभ बच्चन दिया है। कोई उन्हें एंग्री यंगमैन कहता है, कोई सदी का महानायक तो कोई शहंशाह। उनके जितने प्रशंसक, उतने ही नाम। […]

इतिहास के पन्नों में 10 अक्टूबरः टोक्यो ओलंपिक में भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को हराया

देश-दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख एशिया में पहली बार ओलंपिक खेलों की शुरुआत के लिए याद की जाती है। 10 अक्टूबर, 1964 को जापान की राजधानी टोक्यो में ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 24 अक्टूबर को इन खेलों का समापन हुआ। दूसरे विश्वयुद्ध की […]

इतिहास के पन्नों में 09 अक्टूबरः क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा को सलाम

देश-दुनिया के इतिहास में 09 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सत्ता विरोधी संघर्ष के प्रतीक क्यूबा के क्रांतिकारी चे ग्वेरा की पुण्य तिथि की याद दिलाती है। 14 जून, 1928 को अर्जेंटीना में चे ग्वेरा का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम अर्नेस्तो चे ग्वेरा था। लोग उन्हें प्यार […]