Tag Archives: History

इतिहास के पन्नों में 17 सितम्बरः विमान हादसे में पहली मौत की गवाह है यह तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दुनिया के पहले विमान हादसे की भी गवाह है। दरअसल वर्ष 1903 में राइट ब्रदर्स ने दुनिया के सामने पहला विमान पेश किया था। इसी साल दिसंबर में इसके सफल ट्रायल के साथ ही राइट ब्रदर्स पूरी दुनिया में […]

इतिहास के पन्नों में 16 सितंबरः बहुत जरूरी है ओजोन परत को बचाना

देश-दुनिया के इतिहास में 16 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मानव जीवन की रक्षा के प्रयासों के लिए भी विश्व ओजोन दिवस के रूप में भी खास है। समय-समय पर आप ओजोन परत को लेकर बातें सुनते रहते हैं। इसे सुरक्षित रखना है। ओजोन परत पिघल रही है आदि-आदि। […]

इतिहास के पन्नों में 15 सितम्बर : जिसने भारतीय दर्शकों के देखने का नजरिया बदल दिया

डिजिटल बूम के दौर में भी लोगों के जेहन में दूरदर्शन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी याद मानो आज भी ताजा है। व्यूअरशिप का नया कीर्तिमान रचने वाले रामायण और महाभारत ही नहीं, समाचार, एशियाई खेल का जीवंत प्रसारण, कृषि दर्शन, चित्रहार, रंगोली, बुनियाद, हमलोग और नुक्कड़ जैसे धारावाहिकों को भला कौन भूल सकता है। यहां […]

इतिहास के पन्नों में 14 सितंबरः हिंदी दिवस की शुरुआत

भाषाओं के माथे की बिंदी कही जाने वाली हिंदी के लिए 14 सितंबर एक खास दिन है। हर साल 14 दिसंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के रूप में। दरअसल, भारत की आजादी के पहले ही हिंदी दिवस की नींव रख दी गई थी लेकिन […]

इतिहास के पन्नों में 13 सितंबरः कर दो चढ़ाई, हैदराबाद हमारा है

देश-दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय रियासतों के लिहाज से खास है। यह इतिहास का कड़वा सच है कि 1947 में भारत को आजादी के साथ-साथ कई समस्याएं भी मिलीं। इनमें से एक बड़ी समस्या रियासतों के विलय की थी। ज्यादातर रियासतें […]

इतिहास के पन्नों में 12 सितम्बरः सारागढ़ी की लड़ाई में 14 हजार हमलावर पठानों पर भारी पड़े 21 सिख

देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारागढ़ी युद्ध में सिख सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गवाह है। वाकया 1897 का है। तबका नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस का तिराह इलाका अब पाकिस्तान में है। करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में […]

इतिहास के पन्नों में 11 सितम्बर स्वामी विवेकानंद का वो भाषण, जब हॉल तालियों से गूंज उठा

देश-दुनिया के इतिहास में 11 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय मनीषी स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी भाषण के लिए खासतौर पर जानी जाती है। 1893 में 11 सितंबर को शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन हुआ था। उसमें स्वामी विवेकानंद ने जैसे ही सिस्टर्स एंड ब्रदर्स ऑफ अमेरिका कहकर अपना […]

इतिहास के पन्नों में 10 सितंबरः कश्मीरी युवकों ने किया इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक

देश-दुनिया के इतिहास में 10 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह वही तारीख है जब कश्मीरी युवकों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लिया था। वह तारीख थी 10 सितंबर, 1976 और स्थान था दिल्ली का पालम एयरपोर्ट। यहां से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 ने 66 यात्रियों के […]

इतिहास के पन्नों में 09 सितम्बर : भारत के परमवीर विक्रम को जय हिंद

देश-दुनिया के इतिहास में 09 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत माता के वीर सपूत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिलाती है। इस तारीख को उनकी जयंती मनाई जाती है। 09 सितंबर 1974 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में जीएल बत्रा और कमलकांता बत्रा के घर विक्रम का […]

इतिहास के पन्नों में 07 सितंबरः जर्मनी में डॉ. लुडविग रेन ने की थी दिल की पहली सफल सर्जरी

देश-दुनिया के इतिहास में 07 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख महत्व दिल से भी है। क्योंकि 07 सितंबर, 1896 को ही दुनिया में दिल की पहली सफल सर्जरी हुई थी। वाकया है कि जर्मनी के स्टेट हॉस्पिटल के डॉक्टर लुडविग रेन अपनी डेली ड्यूटी पर थे। सुबह चार बजे […]