Tag Archives: TMC

बाजार से लौट रहे तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आरोप भाजपा पर

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके में बाजार से लौट रहे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार की सुबह की है। हत्या का आरोप भाजपा पर लगाया गया है। जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मृतक की पहचान […]

तृणमूल पंचायत सदस्य पर आवास योजना राशि के लिए कट मनी मांगने का आरोप

बारासात : तृणमूल के पंचायत सदस्यों पर सरकारी आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए कट मनी मांगने का आरोप लगा है। घटना उत्तर 24 परगना के देगंगा के चापातल्ला ग्राम पंचायत इलाके की है। शिकायतकर्ता गुलाम नबी कहना है कि पिछले साल उन्हें आवास योजना का लाभ मिला था। पहली किश्त के […]

सुकांत मजूमदार का विवादित बयान, कहा – नवान्न अभियान में झंडे के साथ डंडा जरूर रखें

बारासात : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नवान्न अभियान में पार्टी के झंडे के साथ डंडा तैयार करने की सलाह दी है। उन्होंने मंगलवार को बारासात में बाइक रैली के बाद इस तरह का बयान दिया। हालांकि बाद में सुकांत ने सफाई देकर मामले को […]

खेल शुरू हो गया, 2 गोल हो गए : दिलीप घोष

Dilip Ghosh

कोलकाता : 16 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस सरकार खेला होबे दिवस के तौर पर घोषित कर चुकी है, पिछले साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे मनाने की घोषणा की थी। इसे लेकर दिलीप घोष ने कटाक्ष किया है। मंगलवार की सुबह न्यूटाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे घोष ने कहा कि तृणमूल […]

शिक्षक नियुक्ति की घोषणा इसी सप्ताह कर सकती है राज्य सरकार

कोलकाता : एसएससी घोटाले की जांच के बीच नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर राज्य सरकार एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है। करीब 2500 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी करने के अलावा एसएससी ने कक्षा 9-10 और 11-12 के लिए नियम लगभग तैयार कर लिए हैं। गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में […]

बदमाशों ने तृणमूल कार्यकर्ता को मारी गोली, 4 गिरफ्तार

बारुईपुर : दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र के इटखोला ग्राम पंचायत के बकराबनी इलाके में एक स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता पर अपराधियों ने फायरिंग की। हमले में घायल तृणमूल कार्यकर्ता का नाम जसीमुद्दीन मोल्ला है। घटना के बाद कैनिंग थाने के आईसी सौगत घोष के नेतृत्व में इलाके में भारी पुलिस बल ने छापेमारी […]

डैमेज कंट्रोल की कवायद में तृणमूल, पार्टी संगठन में स्वच्छ छवि वाले नेताओं को तरजीह

कोलकाता : एसएससी भ्रष्टाचार और गौ तस्करी मामलों में दो बडे नेताओं की गिरफ्तारी से तृणमूल अपनी छवि को लेकर काफी दबाव में है। तृणमूल कांग्रेस पंचायत चुनाव को लेकर आम लोगों के बीच पारदर्शी छवि बनाने में सक्रिय है इसलिए पंचायत चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने उत्तरी तीन जिलों में प्रखंड संगठन में […]

सीबीआई-ईडी दफ्तर को सील करने की धमकी दे रहे तृणमूल सांसद, वीडियो वायरल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार उजागर होती संलिप्तता एवं पार्टी के दो बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बीच पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ उकसाने वाला बयान देते नजर आ रहे हैं। […]

जेल में ध्वजारोहण करना चाहते थे केंद्रीय मंत्री, नहीं मिली अनुमति

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार को मेदिनीपुर जेल में ध्वजारोहण की अनुमति नहीं मिली है। इसे लेकर वह बेहद खफा नजर आए और ममता बनर्जी सरकार पर स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से विभिन्न […]

अनुब्रत के घर सरकारी चिकित्सक भेजने वाले अस्पताल अधीक्षक का दावा : विधायक के कहने पर भेजा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल की गुरुवार को गिरफ्तारी से एक दिन पहले अपने अधीनस्थ डॉक्टर को उनके आवास पर भेजने के आरोपित बोलपुर अनुमंडल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बुद्धदेव मुर्मू ने अब सत्ताधारी पार्टी के एक प्रभावशाली विधायक पर उंगलियां उठाई हैं। शनिवार की सुबह, मुर्मू ने दावा किया कि […]