राज्यपाल ने चुनाव आयुक्त को याद दिलाया राजधर्म

कोलकाता : राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा पर पंचायत चुनाव में हिंसा रोकने में ”विफल” रहने का आरोप राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस ने लगाया है। गुरुवार को राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का राज्यपाल ने सिन्हा को राजधर्म की याद दिलाई और कहा कि ऐसा काम करिए कि राज्य के लोगों का भरोसा आप पर बहाल हो। उन्होंने कहा कि कमिश्नर के ”हाथों” पर लगा हिंसा का ”खून” पवित्र गंगा के पानी से भी ”धोया” नहीं जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि मैंने उन्हें नियुक्त किया है लेकिन आपने राज्य की जनता को निराश किया है। आप अपने कर्तव्य में असफल रहे। अभी भी समय है, सही कदम उठायें। राजधर्म का पालन करें। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा बंद होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में अब तक 18 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *