दुष्कर्म पीड़िता ने सचिवालय को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई, आरोपित गिरफ्तार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत दत्तपुकुर इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर राज्य सचिवालय को पत्र लिखा है। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दुष्कर्म का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति पर लगा है। सचिवालय की ओर से स्थानीय थाने से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद पुलिस की ओर से लिखित जवाब में बताया गया है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पता चला है कि पीड़िता उत्तर 24 परगना के देगंगा की रहने वाली है जबकि आरोपित दत्तपुकुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ माह पहले बारासात में एक दवा दुकान पर दवा खरीदने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी। यहीं पर पीड़िता ने उसे काम की जरूरत के बारे में बताया। आरोप है कि उसने काम के नाम पर उसे कई बार घर बुलाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे आए दिन अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने जब दुष्कर्म का केस किया था तब आरोप है कि उसे कई बार धमकी मिली और मारा-पीटा गया। यहां तक कि पुलिस से बार-बार मदद के बावजूद कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को सचिवालय को पत्र लिखा जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को पीड़िता के वकील ने कहा कि घटना के बाद उसे घर छोड़ना पड़ा। मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर घर लौटने का अनुरोध किया गया। पूरी घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही है।

1 thoughts on “दुष्कर्म पीड़िता ने सचिवालय को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई, आरोपित गिरफ्तार

  1. Sukhmandra Pal Singh says:

    #भष्टाचार मुक्त बंगला
    देर आये सबेर आये पर घर तो आये।
    इसके तत्परता के लिए मुख्य मंत्री सुश्री ममता बनर्जी बधाई की पत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *