Durga Puja Kolkata : गोलगप्पे की थीम पर बना पंडाल, कलाकृति देख लोगों ने खूब की तारीफ

कोलकाता : महानगर कोलकाता मां दुर्गा की भव्य पूजा आराधना के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां दुर्गा पूजा पर विशालकाय पंडाल और देवी की जीवंत मूर्तियां देखने के लिए देश दुनिया से लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसे में पूजा आयोजक भी नई-नई थीम और अलग-अलग आकर्षण के साथ पांडाल सजाते हैं।

ऐसा ही एक शानदार पंडाल बना है दक्षिण कोलकाता के बेहला इलाके में। यहां नतुन दल की ओर से आयोजित पूजा का पंडाल राज्य के पसंदीदा पानी पुरी यानी फुचका की थीम पर बनाया गया है। देवी की प्रतिमा भी जिस आधार पर स्थापित की गई है उसे फुचका का रूप दिया गया है और पूरे पंडाल को गोल-गप्पे के रूप में ही सजाया गया है।

Advertisement
Advertisement

इसके लिए पेड़ के पत्ते और बांस का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह से पत्ते का ठोंगा बनाकर में फुचका खाने के लिए परोसा जाता है ठीक उसी तरह से जगह-जगह पत्ता का ठोंगा बनाकर सजाया गया है। इस पंडाल को देखने के लिए बुधवार यानी चतुर्थी के दिन से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को भी यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

आयोजकों में से एक ने बताया कि गोलगप्पे बंगाल के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट चाट है। इसलिए इसे इस बार हम लोगों ने अपनी पूजा की थीम में लिया है। उन्होंने बताया कि पूरे पंडाल को सजाने और थीम को डेवलप करने के लिए न केवल कोलकाता बल्कि नीदरलैंड के दो कलाकारों की भी मदद ली गई है। बेहला के इस पूजा पंडाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर छाई हुई है जिस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *