तृणमूल पंचायत प्रधान गिरफ्तार

हुगली : पंचायत चुनाव से पहले हुगली के आरामबाग में तृणमूल के पंचायत प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम अब्दुल अजीज खान है। वे हरिनखोला एक नंबर ग्राम पंचायत प्रधान है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात अब्दुल अजीज खान को गिरफ्तार करने गई पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पंचायत प्रधान का दावा है कि वह राजनीति का शिकार हुआ है।

दरअसल, बीती रात आरामबाग पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई थी। आरोप है कि उसी समय हरिनखोला एक नंबर ग्राम पंचायत प्रधान अब्दुल अजीज खान ने पुलिस के वाहन को रोक लिया। जिसका फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गए। वहीं, पंचायत प्रधान अब्दुल अजीज खान भी मौके से भाग निकला।

इसके बाद पुलिस ने तृणमूल पंचायत प्रधान की तलाश शुरू किया। सूचना के आधार पर आरामबाग पुलिस ने सोमवार देर रात तारकेश्वर से अब्दुल अजीज खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ, गिरफ्तार पंचायत प्रधान ने गिरफ्तारी के पीछे राजनीति होने का दावा किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *