पंचायत चुनाव में तृणमूल की जीत के बाद जंगीपाड़ा में हिंसा, दो भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल

हुगली : पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के जीत के बाद राज्य भर में हिंसा जारी है। हुगली जिले का जांगीपाड़ा इलाका भी इस हिंसा से अछूता नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात से ही राजबलहाट दो ग्राम पंचायत के रहीमपुर कुमोरपारा इलाके में हिंसा जारी है। रात में इलाके में जमके बमबाजी हुई और चुनचुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्थकों पर हमला हुआ। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर लगा है। इस हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष नव पाल और तारक पाल गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। तारक पाल की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पहले जांगीपाड़ा महकमा अस्पताल से कोलकाता के नीलरतन सरकार अस्पताल भेजा गया। लेकिन आरोप है कि प्राथमिक के बाद तारक पाल को पुनः उनके घर वापस भेज दिया गया। गुरुवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर श्रीरामपुर वाल्श अस्पताल लेकर जाया गया।

भाजपा के जांगीपाड़ा विधानसभा के संयोजक प्रोसेनजीत बाग ने बताया कि हर चुनाव के बाद यहां के लोगों को हिंसा का शिकार होना पड़ता है। पास के गांव से उपद्रवी आकार चुन-चुन कर हिंदुओं के घरों को निशाना बनाते हैं। यहां हिंदुओं के खिलाफ सुनियोजित दंगा हो रहा है। अब तक तकरीबन 40 घरों में तोड़फोड़ हो चुकी है। इलाके के हिंदू डरे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य भर में जैसी हिंसा हुई थी, वर्तमान समय में ठीक वैसे ही हालत बनते जा रहे हैं। यदि हिंसा का यह दौर जारी रहा तो इलाके के हिंदुओं को विस्थापित भी होना पड़ सकता है। मामले की एफआईआर दर्ज करवाई गई है। लेकिन अब तक सभी आरोपित सीना तान कर खुलेआम घूम रहे हैं। बहरहाल, इलाके में हिंसा की खबर के बाद पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीय बलों को तैनाल कर दिया गया है। परिस्थिति को काबू करने की कोशिश जारी है। भाजपा की मांग है कि पुलिस उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *