देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नयी दिल्ली : देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं। इन में सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की की घोसी सीट है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान मैदान में हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी महत्वपूर्ण है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच संघर्ष है। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

Advertisement
Advertisement

मतदान शाम चार बजे तक होगा। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और केरल की पुडुपल्ली सीट पर भी मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। अभी तक सभी जगह से आमतौर पर मतदान के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या हिंसा की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *