Kolkata : मेट्रो सुरंग के नीचे पानी का रिसाव, पूजा से पहले बऊबाजार में नई समस्या

कोलकाता : कोलकाता के बऊबाजार में मेट्रो निर्माण के चलते एक बार फिर संकट उत्पन्न हो गया है। दुर्गा पितुरी लेन के नीचे से अचानक पानी का रिसाव शुरू हो गया है, जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाते हुए कई घरों को खाली करवाया है। स्थानीय पार्षद और कोलकाता नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वर्तमान में ग्यारह घरों के 52 निवासियों को वहां से हटा कर होटलों में ठहराया गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी, उसके बाद ही लोगों को वापस घर जाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस बार की स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी पहले थी।

गुरुवार रात को मेट्रो की निर्माणाधीन ईस्ट-वेस्ट सुरंग में पानी का रिसाव देखा गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय प्रशासन और मेट्रो अधिकारियों ने प्रभावित घरों को खाली करने का फैसला किया। इसके पहले भी इस इलाके में मेट्रो निर्माण के चलते घरों में दरारें और रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछली बार भी इसी तरह से प्रभावित घरों को खाली कराया गया था और मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता भी दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि बऊबाजार का यह इलाका पहले से ही मेट्रो निर्माण से प्रभावित रहा है। पिछले साल भी इसी तरह की समस्या के कारण यहां के घरों में दरारें आई थीं और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *