West Bengal : डेंगू से मौत का सिलसिला जारी, 3 और लोगों की मौत

कोलकाता : कोलकाता में डेंगू से फिर मौतें हुई है। अब एक गृहिणी की मौत हो गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को प्लेटलेट्स काफी कम हो गये। इससे पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

कोलकाता में डेंगू ने भयानक रूप ले लिया है। संक्रमण बेतहाशा बढ़ रहा है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार तड़के एमआर बांगुर अस्पताल में प्रिया रॉय (28) नाम की एक गृहिणी की मौत हो गई। उसका घर टालीगंज विधानसभा के खानपुर के वार्ड नंबर 98 में है।

Advertisement
Advertisement

एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। प्रिया रॉय के पति राहुल रॉय तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वार्ड 98 के पार्षद अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि बहुत कोशिशें की गईं। प्रिया का प्लेटलेट काउंट कल एक लाख 25 हजार था। अचानक प्लेटलेट्स कम हो गए। इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते डेंगू से 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई थी। पूरे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 40 हजार के करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *