संदेशखाली में लगातार प्रताड़ित हो रही हैं महिलाएं: मीनाक्षी लेखी

नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार जारी रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ममता बनर्जी की ममता महिलाओं पर अत्याचार करने वाले शाहजहां के साथ है। राज्य की पुलिस भी पीड़ित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं में काफी आक्रोश है। वहां महिलाओं का शोषण लगातार जारी है। वहां की स्थिति के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कैंडल मार्च निकाला लेकिन वहां के पुलिस महानिदेशक संदेशखाली में उन्हीं लोगों को प्रताड़ित करने में लगे हैं। उन्हीं के ऊपर मामले बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आरोपित शाहजहां को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। अभी तक प्रदेश सरकार ने 700 से अधिक महिलाओं के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *