यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में महिला विशेष हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

दुर्गापुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्गापुर द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय महिला विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, दुर्गापुर मुख्य शाखा में आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्र प्रमुख भवेश प्रकाश, उप क्षेत्र प्रमुख अविनाश अग्रवाल, दुर्गापुर मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक जनार्दन मण्डल, अतिथि संकाय के रूप में आनंद कुमार मिश्र, प्रबंधक (राजभाषा ), पंजाब नेशनल बैंक, सुनील साव, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और 20 महिला प्रतिभागी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में उप क्षेत्र प्रमुख अविनाश अग्रवाल ने अपने विचार रखे। इसके बाद अतिथि संकाय आनंद कुमार मिश्र ने राजभाषा नीति एवं नियम पर अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात सुनील साव, राजभाषा अधिकारी द्वारा महिला प्रतिभागियों को कोर राजभाषा सोल्यूशन पर हिंदी तिमाही रिपोर्ट भरना और कोर राजभाषा सोल्यूशन के माध्यम से ऑनलाइन आवक -जावक पत्रप्रबंधन और ऑनलाइन राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के बारे में बताया गया।
इसके साथ ही अतिथि संकाय ने बैंक की प्रोत्साहन योजनाओं और हिंदी शिक्षण योजना पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात एक राजभाषा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र प्रमुख भवेश प्रकाश ने राजभाषा नीति एवं नियम पर विस्तृत विचार रखे और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किये। सुनील साव, राजभाषा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *