इतिहास के पन्नों में 05 फरवरीः भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स रच चुकी हैं अंतरिक्ष में इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में 05 फरवरी का इतिहास तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए खास है। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स 05 फरवरी, 2007 को महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सबसे लंबी अवधि तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान बना चुकी हैं। सुनीता विलियम्स भारत और दुनिया के लिए चमकता सितारा हैं।

वह अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव कल्पना चावला के पास है। सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहियो राज्य में यूक्लिड नगर (स्थित क्लीवलैंड) में हुआ था।

उनका पूरा नाम सुनीता लिन पांड्या विलियम्स है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में डॉक्टर हैं। उनका संबंध गुजरात के अहमदाबाद से है। उनकी मां बॉनी जालोकर पांड्या स्लोवेनिया की हैं। सुनीता विलियम्स सितंबर-अक्टूबर 2007 में भारत आईं थीं। सुनीता के पति माइकल जे विलियम्स उनके सहपाठी रह चुके हैं। सुनीता को वर्ष 2008 में भारत पद्म भूषण से सम्मानित कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

86 − = 84