इतिहास के पन्नों में 05 मईः वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाइए भर नहीं, अमल भी करें

देश-दुनिया के इतिहास में 05 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे से खास रिश्ता है। हर साल 05 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है। जब हम थोड़े समझदार होते हैं तो स्कूल और घर में खाने से पहले हाथ धोना सिखाया जाता है।

हम सभी को हैंड वॉश करना बहुत जरूरी होता है। इस पर अमल करके हम कई बीमरियों से बच सकते हैं। हालांकि हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोए बिना ही खाना खाना पसंद करते हैं। ऐसे ही लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल पांच मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है।

इस डे की शुरुआत पहली बार 2009 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस साल वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे थीम हाथों की स्वच्छता और बीमारियों की रोकथाम है। इस दिवस में स्वास्थ्य सेवा में हाथ की स्वच्छता में सुधार के महत्व पर ध्यान दिया गया है। संगठन इन प्रयासों के लिए सहायता प्रदान करता है। अगर आप हाथ नहीं धोते हैं तो आज से धोना शुरू कर दें। क्योंकि हाथ ने धुलने से भी शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद भी हाथ ठीक से धोना चाहिए।

इसके अलावा जब आप खाना बनाने जा रहे हों तो इससे पहले हाथों को पानी से धो लें। जानवरों को छूने के बाद, खाना खाने से पहले, नाक साफ करने और छींकने, खांसने के बाद हाथ धोना चाहिए। घर की सफाई करने या कचरा छूने के बाद भी हाथों को धोना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बाहर से आ रहे हैं तो भी अपने हाथों को जरूर धोएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 77 = 85