इतिहास के पन्नों में 09 दिसंबरः प्रिंस चार्ल्स-डायना का तलाक रहा सुर्खियों में

देश-दुनिया के इतिहास में 09 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख के हिस्से में इतिहास का सबसे चर्चित तलाक भी चस्पा है। दुनिया की सबसे चर्चित शाही जोड़ियों में से एक ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के तलाक का ऐलान 09 दिसंबर, 1992 को हुआ था। इस शाही जोड़ी के अलग होने की घोषणा तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने की थी। हालांकि, तलाक के ऐलान के करीब चार साल बाद 28 अगस्त 1996 को चार्ल्स-डायना का औपचारिक तौर पर तलाक हुआ।

चार्ल्स और डायना के तलाक की तरह उनकी सगाई और शादी की भी पूरी दुनिया में चर्चा में रही थी। प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की सगाई 24 फरवरी 1981 को हुई थी। सगाई में डायना ने जो अंगूठी पहनी थी उसकी कीमत उस समय 30 हजार पाउंड (करीब 30 लाख रुपये) थी। उसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे।

Advertisement
Advertisement

इस शानदार सगाई के बाद चार्ल्स और डायना की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई। उनकी शादी की ड्रेस डेविड और एलिजाबेथ इमैनुएल ने डिजाइन की थी। डायना की शादी की ड्रेस में 24 फीट की चुनरी थी। उसे हाथीदांत से बने टाफेटा और एंटीक लेस से सजाया गया था। शादी के वक्त डायना 20 साल की थीं। इस शाही शादी को टीवी पर दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा था। उनकी शादी को देखने के लिए ब्रिटेन में कैथीड्रल से लेकर बर्मिंघम पैलेस के सामने तक छह लाख लोग जमा हो गए। शादी के एक साल के भीतर 21 जून 1982 को प्रिंस-चार्ल्स की पहली संतान प्रिंस विलियम्स का जन्म हुआ था। 15 सितंबर 1984 को प्रिंस-चार्ल्स के दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम्स के इस छोटे बच्चे का नाम रखा गया हेनरी। बाद में उन्हें प्रिंस हैरी के नाम से जाना जाने लगा।

इस शाही जोड़ी के रिश्ते शादी के कुछ सालों बाद ही खराब होने लगे थे। इस रिश्ते में चल रही खटास की बानगी तब देखने को मिली जब 1992 में भारत दौरे पर आईं प्रिंसेस डायना ने ताजमहल के सामने अकेले बैठकर तस्वीर खिंचवाई। तलाक के एक साल बाद 31 अगस्त 1997 को एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई। इसके बाद अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 1 =