इतिहास के पन्नों में 09 जनवरी : महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे

देश-दुनिया के इतिहास में 09 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के स्वाधीनता आंदोलन और महात्मा गांधी के लिए खास है।

09 जनवरी, 1915 को ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ भारत वापस लौटे थे। सुबह वह अपोलो बंदरगाह पर पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की स्मृति में हर साल 09 जनवरी का दिन प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

गांधीजी 24 साल की उम्र में एक केस लड़ने के लिए 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए थे। जब वापस लौटे तो अनुभवी वकील बन चुके थे। वहां उन्होंने कई मुकदमे जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *