इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबरः जब अंटार्कटिका पर पहुंचा मनुष्य

देश-दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व पृथ्वी के साउथ पोल यानी अंटार्कटिका के लिए खास है। साथ ही नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन से भी इस तारीख का रिश्ता है।

Advertisement

रोआल्ड एमंडसन दुनिया के पहले शख्स हैं, जो यहां पहली बार पहुंचे । रोआल्ड एमंडसन अपनी टीम के साथ 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंचे और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। एमंडसन की टीम में तीन पुरुष और 52 डॉग्स भी शामिल थे। लेकिन जब यह लोग अंटार्कटिका पहुंचे तो सिर्फ 16 डॉग्स बचे थे। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।

Advertisement
Advertisement

यह टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी। संयोग देखिये कि 18 जून 1928 को नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया था। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। वह विमान आजतक नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 16 = 21